अयोध्या: पुण्यतिथि पर याद किए गए भाकियू संस्थापक महेन्द्र सिंह टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि गांधी पार्क में मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने 8 साल की उम्र में बालियान …

अयोध्या। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि गांधी पार्क में मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।

राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने 8 साल की उम्र में बालियान खाप के चौधरी का पद संभाला। बिजली समस्या को लेकर किए गए बड़े आंदोलन के बाद देश व प्रदेश में किसान नेता के रूप में पहचान हासिल की। उन्होंने किसानों के हितों में बड़े -बड़े आंदोलन किए। जिससे देश व विदेशों में बेताज बादशाह की उपाधि दी गई।

उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल चाल लिया तो उन्होंने कहा था कि किसानों की समस्या समाधान ही उनका इलाज होगा। जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने संघर्षों के बल पर देश विदेश में ख्याति हासिल की।

युवा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, अरविंद यादव, राम गणेश मौर्य, रंजीत कोरी, देवी प्रसाद वर्मा, शोभाराम यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, जगन्नाथ पटेल, राम जगत यादव, संतोष वर्मा, राजमणि यादव, सुनील यादव, हरीश चंद्र सिंह सिपाही, राम वचन, कृष्णा वर्मा, झिन्कू अली, जितेंद्र कुमार, उर्मिला निषाद आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-लखनऊ: गन्ना संस्थान में जुटे किसान नेता, कहा- दुर्योधन को हस्तिनापुर बर्बाद नहीं करने देंगे

संबंधित समाचार