रामपुर: दम तोड़ गई योजना, गांवों के हाट-बाजारों में नहीं लगीं सोलर लाइटें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल योजना के तहत जनपद में 139 लाइटें लगनी थीं। नेडा से लाइटें लगने को प्रस्ताव भी बनाकर भेजा गया। लेकिन, सत्ता के गलियारों में वर्क आर्डर फंस गया जबकि, सूबे में दूसरी बार भाजपा की सरकार बन गई लेकिन, वर्क आर्डर आज तक नहीं मिला है। प्रोजेक्ट इंचार्ज नेडा बताते …

रामपुर, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल योजना के तहत जनपद में 139 लाइटें लगनी थीं। नेडा से लाइटें लगने को प्रस्ताव भी बनाकर भेजा गया। लेकिन, सत्ता के गलियारों में वर्क आर्डर फंस गया जबकि, सूबे में दूसरी बार भाजपा की सरकार बन गई लेकिन, वर्क आर्डर आज तक नहीं मिला है। प्रोजेक्ट इंचार्ज नेडा बताते हैं कि अब 31 मार्च 2021 को योजना खत्म हो गई है। योजना के दम तोड़ने से हाट-बाजारों में सोलर लाइटें नहीं लग सकी हैं।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण(यूपी नेडा) ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत गांवों की साप्ताहिक बाजारों में सोलर लाइटें लगाने का प्लान तैयार किया था। शासन ने प्लान को मंजूरी दे दी थी। लेकिन, आचार संहिता लगने के बाद कार्य अधर में लटक गया था। इसके बाद सूबे में चुनाव हुआ और एक बार फिर भाजपा सरकार सत्तासीन है लेकिन, नेडा से भेजा गया वर्क आर्डर सत्ता के गलियारों में फंसा हुआ है। तमाम साप्ताहिक बाजारों में मुफ्त लाइटें लगना थीं। इसके लिए विधायकों द्वारा प्रस्ताव भी बनाकर भेज दिए गए थे। लेकिन, लाइटें लगाए जाने के लिए नेडा को वर्क आर्डर नहीं मिला है। प्रोजेक्ट इंचार्ज नेडा बताते हैं कि एक सोलर लाइट की कीमत 14 हजार 330 रुपये थी लेकिन, 31 मार्च 2021 को स्कीम खत्म हो गई है।

इन जगहों पर लगना थी सोलर लाइटें
शाहबाद के रेवड़ी, किरा, सैदनगर के मुरसैना और अजीमनगर की साप्ताहिक बाजार, स्वार ब्लाक के मिलक खानम, रजानगर, बिलासपुर के डिबडिबा, मुल्लाखेड़ा, मिलक के भोनकपुर, जिवाई कदीम, चमरौवा के नौगंवा और चमरौआ की साप्ताहिक बाजार।

पंडित दीन दयाल योजना के तहत जिले के हाट बाजारों में मुफ्त सोलर लाइटें लगाई जानी थीं। जिले में कई ऐसी बाजारे हैं, जहां देर रात तक दुकानदार और खरीदार रहते हैं। इन बाजारों में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। अंधेरा होने पर बाजारों में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। लाइटों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंतायतों को करनी थी। यह योजना दम तोड़ गई है लेकिन, नेडा को वर्क आर्डर नहीं मिला है। यह भी नहीं कह सकते हैं कि वर्क आर्डर आएगा नहीं नहीं फिलहाल वर्क आर्डर नहीं आया है। -अशोक कुमार यादव, प्रोजेक्ट इंचार्ज नेडा

ये भी पढ़ें:- बहराइच: बिजली कर्मियों ने 764 घरों में जांचा कनेक्शन, नौ पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव