नैनीताल में उमड़े पर्यटक, कारोबारियों के चेहरे खिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में रविवार को पर्यटकों का जमावड़ा रहा। शनिवार और रविवार को अवकाश तो वहीं सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से अवकाश होने के कारण पर्यटकों की काफी भीड़ जुट गई। व्यवस्था बनाने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पर्यटक वाहनों के कारण पार्किंग पैक रही। पर्यटकों को …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में रविवार को पर्यटकों का जमावड़ा रहा। शनिवार और रविवार को अवकाश तो वहीं सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से अवकाश होने के कारण पर्यटकों की काफी भीड़ जुट गई। व्यवस्था बनाने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं, पर्यटक वाहनों के कारण पार्किंग पैक रही। पर्यटकों को अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए रूसी बाईपास और नारायण नगर में बनी पार्किंग में वाहन खड़े करने पड़े। भीड़ के चलते होटलों, गेस्ट हाउस में कमरे फुल हो गए। कुछ पर्यटकों की शिकायत भी रही कि होटलों में कमरे का किराया बढ़ा दिया गया है।

इधर, पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का आनंद लिया तो चिड़ियाघर के लिए शटल सेवा में भी सीट के लिए लंबी कतार देखी गई। बाजारों समेत पर्यटन स्थल स्नोव्यू, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन और खुर्पाताल सैलानियों से गुलजार रहे। रेस्टोरेंट समेत अन्य दुकानों में पर्यटकों की बढ़ी आमद से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे।

संबंधित समाचार