कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों के लिए सरकार ने लिया अहम फैसला, सुरक्षित जिलों में की जाएगी तैनाती, पुलिस देगी पूरी सुरक्षा
जम्मू-कश्मीर। बीते दिनों आतंकवादियों ने एक सरकारी कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की टारगेट किलिंग की साजिश को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने अब कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए अहम फैसला किया है। इसके तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को …
जम्मू-कश्मीर। बीते दिनों आतंकवादियों ने एक सरकारी कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की टारगेट किलिंग की साजिश को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने अब कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए अहम फैसला किया है। इसके तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर में तैनात हिंदू कर्मचारियों की तैनाती सुरक्षित जिलों और तहसील मुख्यालयों में की जाएगी।
इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस कश्मीरी हिंदू कर्मचारी व उनके परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहत पैकेज के तहत नियुक्त कर्मियों के कल्याण व सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों का भी चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘सामना’ के जरिए शिवसेना का विरोधियों पर जोरदार हमला, ‘पीढ़ियां बदलती गईं फिर भी उबलनेवाला गर्म खून वही है’
