‘मैंने सुशांत से कहा था एक दिन कोई ना कोई तुम पर बायोपिक ज़रूर बनाएगा’: कियारा आडवाणी
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। कियारा और कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी उससे पहले दोनों एक्ट्रेस लगातार मूवी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। जिंदगी पर बायोपिक ज़रूर बनाएगा प्रमोशन के समय कियारा ने एक इंटरव्यू में …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। कियारा और कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी उससे पहले दोनों एक्ट्रेस लगातार मूवी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।
जिंदगी पर बायोपिक ज़रूर बनाएगा
प्रमोशन के समय कियारा ने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया, सुशांत की लाइफ इतनी इंट्रेस्टिंग थी कि उन्होंने एक्टर से कहा था कि एक दिन कोई ना कोई उनकी जिंदगी पर बायोपिक ज़रूर बनाएगा।
कियारा ने बताया, ‘औरंगाबाद में हमने शूटिंग शुरू की। वहां हम फिल्म का कोई गाना शूट कर रहे थे। मुझे याद है कि हमने पूरे दिन शूटिंग की और लगभग आठ बजे हमारा पैकअप हुआ। अगले दिन सुबह 4 हमारी फ्लाइट थी। इसलिए हमने सोचा कि अब क्या सोना, पूरी रात बात करते हैं। सब काफी खुश भी थे। उस वक्त मैंने सुशांत के साथ वक्त बिताया और उससे ढेर सारी बातें कीं। उसने मुझसे अपनी जर्नी शेयर की। कैसे उसने इंजीनियरिंग की, प्रीति जिंटा के साथ बैकअप डांसर रहा।।।कैसे उसे धोनी मिली। उसके पास ढेर सारी बुक्स थीं जिन्हें वो पढ़ता था। मुझे याद है कि ये सब जानने के बाद मैंने सुशांत से कहा था कि किसी दिन कोई ना कोई तुम पर बायोपिक ज़रूर बनाएगा। क्योंकि उसकी कहानी और जर्नी बहुत इंट्रेस्टिंग रही थी।’
‘वो बहुत एनर्जैटिक था, बस दो घंटे सोता था
एक्ट्रेस ने सुंशात की तारीफ करते हुए कहा, ‘वो बहुत एनर्जैटिक था। बस दो घंटे सोता था, वो कहता कि इंसान को सिर्फ 2 घंटे की नींद चाहिए होती है। इंसान का दिमाग सिर्फ 2 घंटे ढंग से सोता है बाकी के वक्त दिमाग एक्टिव रहता है। वो सेट पर थकता भी नहीं था। वो बहुत नेचुरल एक्टर था।’
पढ़ें-फ्लैट पर मिला बंगाली एक्ट्रेस Pallavi Dey का शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
