बहराइच: छेड़छाड़ नहीं बल्कि आरोपी ने नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि, गिरफ्तार
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। कलम बंद बयान और मेडिकल रिपोर्ट पर पुलिस दुष्कर्म के साथ पॉस्को एक्ट का मुकदमा बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। …
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। कलम बंद बयान और मेडिकल रिपोर्ट पर पुलिस दुष्कर्म के साथ पॉस्को एक्ट का मुकदमा बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव 14 वर्षीय बालिका के साथ गूढ़ गांव निवासी संतोष पुत्र बदलू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिक की तहरीर पर पुलिस ने छेड़ छाड़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 25 जनवरी को हुए दुष्कर्म में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी इंचार्ज जालिम नगर अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि के साथ नाबालिक ने कुछ दिन पूर्व ही कलम बंद बयान दिया। जिस पर दुष्कर्म के साथ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी संतोष को उप निरीक्षक के साथ अमित पांडे और विपुल तिवारी की टीम ने संतोह को गिरफ्तार कर जेल दिया है।
पढ़ें- रायबरेली: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई हत्या, गंगा घाट के किनारे मिला शव
