बरेली: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास से तमंचा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। बहेड़ी के लबेदा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सोमवार सुबह को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद खेत पर जा रहे पिता को अपने पुत्र का शव मिला था। घटना की जानकारी होते …

बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। बहेड़ी के लबेदा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सोमवार सुबह को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद खेत पर जा रहे पिता को अपने पुत्र का शव मिला था। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य को भी इकट्ठा किया। शुरूआत में यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा था। जैसे जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो उसमें इस बात की आशंका जताई गई कि मृतक ने खुद गोली मारकर हत्या की है।

बहेड़ी पुलिस के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लबेदा के रहने वाले पूर्व प्रधान प्रेमदास गंगवार के पुत्र संजय गंगवार ( 35 )का शव सोमवार सुबह 6 बजे घर के सामने उनके खेत में पड़ा मिला था। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि सुबह के समय प्रेमदास अपने खेत पर घूमने गए थे तब वहां पर उन्होंने अपने पुत्र का शव देखा। परिजनों ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा उनके बेटे संजय सिंह गंगवार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है।

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लबेदा में संजय नाम के एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने की सूचना मिली थी। मौके पर जो साक्ष्य मिले उससे घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। जिस असलहे से गोली लगना बताया गया वह भी मौके से बरामद हुआ है। घटना के सम्बन्ध में फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य भी एकत्र किये हैं। शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें- बरेली: टंकी में आ रहा गोबरयुक्त पानी, तीन महीन से परेशान मोहल्ले के लोग

 

संबंधित समाचार