बलिया: पागल कुत्ते के काटने से 11 घायल, ग्रामीणों ने पीटकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। रेवती विकास खण्ड के रेखहां नूरपुर में पागल कुत्ते के काटने से 11 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया गया। बताया जाता है कि पागल कुत्ता रेखहां नूरपुर गांव में बाहर से आया और एक-एक करके 11 लोगों को काटकर …

बलिया। रेवती विकास खण्ड के रेखहां नूरपुर में पागल कुत्ते के काटने से 11 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया गया।

बताया जाता है कि पागल कुत्ता रेखहां नूरपुर गांव में बाहर से आया और एक-एक करके 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पागल कुत्ते को मार दिया गया। कुत्ते ने राम प्रवेश (60) आयुष (7), पुष्पा देवी (35) , द्वारिका (50), मण्टू(18) खुशी (7) , उपेन्द्र (50), योगेन्द्र (50), सुनील कुमार (42) गोलू (19), गौरी शंकर (50) को काटकर घायल कर दिया।

घायलों को आनन-फानन में सीएचसी रेवती लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल राम प्रवेश,आयुष और पुष्पा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

रेखहां नूरपुर के ग्राम प्रधान शंकर दयाल यादव ने बताया कि 11 लोगों को काटने वाला पागल कुत्ता छत्तीसा गांव से उनके गांव में आया था। गांव में घुसते ही कुत्ते ने एक-एक करके 11 लोगों को काट लिया।

पढ़ें- अमरोहा : बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

संबंधित समाचार