मथुरा: प्राचीन ठाकुर राधारमण मंदिर में ठाकुर जी का मनाया गया प्राकट्योत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा वृंदावन में सप्त देवालयों में शामिल प्राचीन ठाकुर राधारमण मंदिर में ठाकुरजी का 480 वां प्राकट्योत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया गया। मंदिर सेवायत गोस्वामी अनिल भक्तवत्सलम ने बताया कि आज से लगभग 480 वर्ष पूर्व बैकुंठ के गोपाल ब्रजभूमि में धरती के गोपाल से मिलने के लिए ठाकुर …

मथुरा। मथुरा वृंदावन में सप्त देवालयों में शामिल प्राचीन ठाकुर राधारमण मंदिर में ठाकुरजी का 480 वां प्राकट्योत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया गया।

मंदिर सेवायत गोस्वामी अनिल भक्तवत्सलम ने बताया कि आज से लगभग 480 वर्ष पूर्व बैकुंठ के गोपाल ब्रजभूमि में धरती के गोपाल से मिलने के लिए ठाकुर राधारमण लाल जू के श्रीविग्रह के रूप में प्राचीन गोमा टीला से प्रकट हुए थे, तभी से लेकर आज तक ठाकुर राधारमण लाल अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

मंदिर सेवायत सलिल गोस्वामी ने कहा कि प्राकट्योत्सव में विशेष रूप से सोमवार सुबह 8:30 बजे से महा अभिषेक का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुरजी का पंचामृत एवं 100 जड़ी बूटियों के मिश्रित दिव्य जल से अभिषेक किया गया।

पढ़ें- मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश, अक्षय तृतीया पर व्यवस्था में रहेगा बदलाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता