भोपाल: महाराष्ट्र सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत पर नरोत्तम मिश्रा ने शोक किया व्यक्त
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र में हुए एक सड़क हादसे में खरगोन के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. मिश्रा ने आज ट्वीट के जरिये कहा कि खरगोन के एक ही परिवार के 4 सदस्यों की महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में निधन …
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र में हुए एक सड़क हादसे में खरगोन के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. मिश्रा ने आज ट्वीट के जरिये कहा कि खरगोन के एक ही परिवार के 4 सदस्यों की महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। मैं परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
