बाराबंकी: स्टेपनी बदल रहे बोलेरो चालक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
हैदरगढ़/बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे स्थित खरसतिया गांव के पास बोलेरो चालक सड़क पर अपनी बोलेरो खड़ी करके सोमवार करीब एक बजे गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था। उसी समय सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों …
हैदरगढ़/बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे स्थित खरसतिया गांव के पास बोलेरो चालक सड़क पर अपनी बोलेरो खड़ी करके सोमवार करीब एक बजे गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था। उसी समय सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर चालक को गंभीर अवस्था में सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली हैदरगढ़ के दारोगा राधेश्याम यादव ने बताया कि मृतक की बरेली जिले के थाना कैंट मानपुर चिकुटिया का निवासी संतोष (30 )पुत्र महिपाल के रूप में पहचान हुई है। मृतक के परिवार जन को सूचना दी गई है आने पर शव का पंचनामा भरवा कर पीएम कराया जाएग।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
