हल्द्वानी: बरसात में चोक हुईं लाइनें तो नपेंगे जेई और एई
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून नजदीक है। मई के प्रथम सप्ताह में ही बारिश का असर भी दिखने लगा है। अब यदि बरसात में पानी की लाइनें चोक होती हैं तो विभाग के जेई और एई पर तलवार लटक सकती है। मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद अधिशासी अभियंता ने भी अपनी टीम को इसके लिए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून नजदीक है। मई के प्रथम सप्ताह में ही बारिश का असर भी दिखने लगा है। अब यदि बरसात में पानी की लाइनें चोक होती हैं तो विभाग के जेई और एई पर तलवार लटक सकती है। मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद अधिशासी अभियंता ने भी अपनी टीम को इसके लिए निर्देशित कर दिया है।
उन्होंने सर्वे कर लाइनों और फिल्टर प्लांट चकाचक करने के निर्देश जारी किए हैं। गर्मी के बाद बरसात होने पर गौला के पानी में भी गंदगी बढ़ जाती है। उसे फिल्टर करने में भी दिक्कत रहती है। कई बार पंपिंग की समस्या भी होने लगती है। यदि गंदा पानी लाइनों में बहता है तो गंदगी के कारण लाइनों के चोक होने की भी संभावना रहती है।
इससे पानी की सप्लाई तो प्रभावित होती ही है, साथ ही यह संकट कई दिनों के लिए हो जाता है। अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून से पहले फिल्टर प्लांट से लेकर पानी की लाइनों को चेक कर उसे दुरुस्त हालत में लाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि उनके क्षेत्र में लापवाही के कारण कोई समस्या सामने आती है तो एई और जेई की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि गंदगी के चलते नियमित क्लोरीनेशन और उसकी मात्रा बढ़ाने को लेकर भी जो गाइड-लाइन जारी है। उसके अनुसार कार्य करने को कहा गया है।
