अयोध्या: टंडौली क्रॉसिंग पर युवक को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली पुलिस ने इलाके के टंडौली रेलवे क्रासिंग के पास दो मई की रात्रि में हुए गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को कस्बे के मडहां पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक पकड़े गये …

गोसाईगंज/अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली पुलिस ने इलाके के टंडौली रेलवे क्रासिंग के पास दो मई की रात्रि में हुए गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को कस्बे के मडहां पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक पकड़े गये युवक की पहचान मिंटू सिंह उर्फ हरिकेश सिंह निवासी राजेपुर थाना महराजगंज के रूप में हुई।

मालूम हो कि बीते 2 मई की देर रात्रि में इलाके के बेलवारी गांव निवासी सतीश पांडे गुड्डू पुत्र व ओमप्रकाश पांडेय रिश्तेदार बलिया के भीमपुरा मोहल्ले के अभिषेक पांडेय व एक अन्य साथी के साथ अयोध्या जा रहे थे। वे लोग टंडौली रेलवे क्रासिंग के समीप महराजगंज व गोसाईगंज थाना इलाके की सीमा पर हाईवे पर कार खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आये और गोली मारकर फरार हो गए।

गोली अभिषेक की पीठ में लगी थी। कार सवारों ने घायल साथी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसएचओ ने बताया कि युवक जेल भेजते हुए नामजद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगाया गया है। शीघ्र ही उसे भी पुलिस दबोच लेगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट, भाजपा विधायक को दी गोली मारने की धमकी

संबंधित समाचार