Israel-Palestine: इजरायल के साथ संघर्ष में 45 फिलिस्तीनी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजा। इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट में सोमवार को सेना के साथ संघर्ष में कम से कम 45 फिलिस्तीनी घायल हो गए। फिलिस्तीन में ‘नकबा दिवस’(तबाही दिवस) की आज 74 वीं वर्षगांठ पर यह झड़प हुई। अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) ने कहा, “पश्चिमी तट में रामल्लाह के …

गाजा। इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट में सोमवार को सेना के साथ संघर्ष में कम से कम 45 फिलिस्तीनी घायल हो गए। फिलिस्तीन में ‘नकबा दिवस’(तबाही दिवस) की आज 74 वीं वर्षगांठ पर यह झड़प हुई।

अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) ने कहा, “पश्चिमी तट में रामल्लाह के बेत एल गांव के पास इजरायली सैनिकों के साथ हुई झड़प में 45 फिलिस्तीनी घायल हो गए।”

पंद्रह मई 1948 को इजरायली सेनाओं द्वारा फिलिस्तीन में किए गए जनसंहार के दौरान हजारों लोगों को अपना स्थायी ठिकाना छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। तभी से यहां के लोग 16 मई को ‘तबाही दिवस’ के रूप में मनाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War : खारकीव में सैनिकों ने रूसी सेना को पीछे खदेड़ा, कामयाबी पर मनाया जश्न

संबंधित समाचार