लखनऊ: बीबीयू के अशोका छात्रावास में रैगिंग के विरोध में हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
लखनऊ। बाब साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीयू) के अशोका छात्रावास में गत शनिवार रैगिंग के नाम पर बीटेक के छात्र से मारपीट करने के मामले में बीटके प्रथम वर्ष के पीड़ित छात्र अभिषेक कुमार ने आशियाना कोतवाली में बीटेक चतुर्थ वर्ष के शिवम शर्मा समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत आईपीसी की …
लखनऊ। बाब साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीयू) के अशोका छात्रावास में गत शनिवार रैगिंग के नाम पर बीटेक के छात्र से मारपीट करने के मामले में बीटके प्रथम वर्ष के पीड़ित छात्र अभिषेक कुमार ने आशियाना कोतवाली में बीटेक चतुर्थ वर्ष के शिवम शर्मा समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत आईपीसी की कई धाराओं प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आशियाना के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित के अनुसार गत शनिवार रात बीटेक चतुर्थ वर्ष के सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में उससे रैगिंग के नाम पर डांस करने को कहा। विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे अभिषेक के हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दीपक पांडे ने बताया कि मामले में कॉलेज से पक्ष मांगा गया है। क्योंकि मामला कॉलेज से जुड़ा है इसलिए कॉलेज का पक्ष मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
कुलपति ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मामले को लेकर विवि के अन्य विद्यार्थियों ने भी काफी आक्रोश है। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रॉक्टर और सिक्योरिटी इंचार्ज मामले को दबाने में लगे हुए हैं। हालांकि कुलपति प्रो. संजय सिंह ने तीन दिनों के अंदर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन छात्रों को दिया है।
एबीवीपी बनाम एसएफआई
रैगिंग व मारपीट का यह मामला राजनीतिक रूप भी ले रहा है। पीड़ित छात्र अभिषेक स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बीबीयू इकाई का संयुक्त सचिव है। जबकि आरोपी छात्र शिवम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का सदस्य बताया जा रहा है। ऐसे में कॉलेज में राजनैतिक गहमा-गहमी भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:-बीबीएयू: रैगिंग का विरोध करने पर बीकॉम के छात्र को पीटा, प्रॉक्टर ने शुरू की जांच
