Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में सिर्फ एक दिन का बचा पेट्रोल, पीएम विक्रमसिंघे ने कहा- देश को बचाना मेरा लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पेट्रोल खत्म होने की कगार पर है। प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि उनके देश में महज एक दिन का ही स्टॉक बचा है। विदेशी मुद्रा भंडारण भी खत्म हो चुका है। श्रीलंका के …

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पेट्रोल खत्म होने की कगार पर है। प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि उनके देश में महज एक दिन का ही स्टॉक बचा है। विदेशी मुद्रा भंडारण भी खत्म हो चुका है। श्रीलंका के पास इतने पैसे नहीं बचे कि वो विदेश से तेल जैसे जरूरी सामानों को खरीद सके। उन्होंने कहा कि भुगतान के लिए कोलंबो बंदरगाह के बाहर जहाज इंतजार कर रहे हैं।

रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनका पहला मकसद देश को बचाना है न कि किसी व्यक्ति, परिवार या समूह को। उनका इशारा पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार की ओर था। विक्रमसिंघे ने देश की जनता से कहा कि आने वाले कुछ महीनों में हमारी जिंदगी और मुश्किल में होगी। मैं किसी सच को छिपाना और जनता से झूठ नहीं बोलना चाहता हूं। हालांकि ये बातें डरावनी हैं। लेकिन, सच्चाई अब यही है। हालांकि श्रीलंका के पीएम ने विदेशी मदद की भी उम्मीद जताई है।

आपको बता दें कि 1948 से श्रीलंका अब तक के सबसे बुरे आर्थिक हालात से गुजर रहा है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म हो गया है जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार से जरूरी सामान नहीं खरीद पा रहा है। इसकी वजह से न तो उसके पास पेट्रोल बचा है और न कुकिंग गैस। वहीं बिजली कटौती और बढ़ती महंगाई ने श्रीलंका में आम लोगों का जीना दूभर हो गया है।

श्रीलंका को भारत ने पहुंचाई मदद
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने 4,00,000 मिट्रिक टन से अधिक डीजल वाली 12वीं खेप की आपूर्ति की है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा कि 12वीं खेप और 4,00,000 मिट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की गई। भारत द्वारा रियायती ऋण योजना के तहत आज कोलंबो को डीजल की ताजा खेप की आपूर्ति की गई।

ये भी पढ़ें : McDonald’s: मैकडॉनल्ड्स ने रूस को पूरी तरह छोड़ने का किया फैसला, अभी कर्मचारियों को भुगतान जारी

संबंधित समाचार