शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी स्टारर Nikamma का Trailer Release, 17 जून को बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘निकम्मा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है। एक निकम्मे से कैसे वो एक्शन हीरो बनकर अपने परिवार को बचाते हैं फिल्म में इसकी कहानी दिखाई गई है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अभिमन्यु दसानी, समीर सोनी,  Shirley …

मुंबई। शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘निकम्मा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है। एक निकम्मे से कैसे वो एक्शन हीरो बनकर अपने परिवार को बचाते हैं फिल्म में इसकी कहानी दिखाई गई है।

फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अभिमन्यु दसानी, समीर सोनी,  Shirley Setia लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म सब्बीर खान ने डायरेक्ट की है। निकम्मा सिनेमाघरों में 17 जून को रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है। फैंस सबसे ज्यादा खुश शिल्पा शेट्टी को देखकर हैं। शिल्पा शेट्टी पहले इस फिल्म के साथ अपना कमबैक करने जा रही थीं पर कोरोना लॉकडाउन के चलते निकम्मा की रिलीज में देर हुई। ऐसे में शिल्पा ने हंगामा 2 से अपना कमबैक किया था।

कई लोगों का ये भी मानना है कि ये फिल्म तेलुगू मूवी Middle Class Abbayi की रीमेक है। फिल्म में पुराने गानों का रीमेक किया गया है। ट्रेलर देख लोग जितने इंप्रेस हैं देखना होगा मूवी फिल्म रिलीज के बाद क्या धमाल मचाती है।

पढ़ें- Special Birthday: टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली Nushrratt Bharuccha, आज बनीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

संबंधित समाचार