बाराबंकी: तेंदुए की चहल कदमी से पूरे जिले में फैली दहशत, कई क्षेत्रों में एक साथ चल रही कांबिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिला बीते दो हफ्तों से तेंदुए की दहशत से हलकान है। मोहम्मदपुर खाला थाना में तेंदुए ने 24 घंटा बिताने के बाद सफदरगंज, दरियाबाद, रामनगर और अब रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में तेंदुए की पहुंचने की सूचना से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। दहशत का आलम यह है कि लोग देर रात सुनसान …

बाराबंकी। जिला बीते दो हफ्तों से तेंदुए की दहशत से हलकान है। मोहम्मदपुर खाला थाना में तेंदुए ने 24 घंटा बिताने के बाद सफदरगंज, दरियाबाद, रामनगर और अब रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में तेंदुए की पहुंचने की सूचना से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। दहशत का आलम यह है कि लोग देर रात सुनसान सड़कों पर साइकिल से या पैदल नहीं जाते हैं।

जिसके चलते जनपद के वन विभाग ने वन्य जीव विशेषज्ञ वासिफ जमशेद को साथ में लेकर थाना रामसनेहीघाट के मेड़ूआ और छंदवल गांव में चल रही कांबिंग का निरीक्षण किया। इस समय तेंदुआ कहां छिपा बैठा है। यह किसी को नहीं पता। इसलिए सभी को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। तेंदुआ पकड़े न जाने के कारण जहां ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

हालांकि इसे पकड़ने के लिए वन विभाग पिछले 2 हफ्तों से लगातार दिन रात संभावित क्षेत्रों में कांबिंग कर रहा है। लेकिन वन विभाग और उसके द्वारा किए जा रहे सभी असफल साबित हो रहे हैं। तेंदुआ आसानी से चकमा देकर एक इलाके से दूसरे इलाके में पहुंच जाता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुबोध शुक्ला ने बताया कि वन्यजीव विशेषज्ञ को बुलाकर तेंदुआ संभावित क्षेत्रों में लगातार दिन-रात कांबिंग की जा रही है।

कल देर रात थाना रामसनेहीघाट के चमारन पुरवा में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को देखे जाने की खबर दी गई थी। जिस पर आज वह पहुंचकर तेंदुए के पगचिन्हों की तलाश की जाएगी। पगचिन्ह मिलने पर यहां पर भी कांबिंग जारी की जाएगी।

पढ़ें-यूपी के 25 जिलों में आपदा मित्र और आपदा सखी योजना को मिलेगा विस्तार

संबंधित समाचार