सीएम योगी ने टीम- 09 के साथ की बैठक, कहा- धार्मिक आयोजनों से सड़क यातायात बाधित न हो
लखनऊ। मंगलवार को सीएम योगी ने टीम-9 के साथ बैठक की। सीएम योगी ने बैठक में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा 32 करोड़ 09 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 से अधिक आयु …
लखनऊ। मंगलवार को सीएम योगी ने टीम-9 के साथ बैठक की। सीएम योगी ने बैठक में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है।
आगे उन्होंने कहा 32 करोड़ 09 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 90 फीसदी से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि बड़ा मंगल के दृष्टिगत स्वच्छता और पेयजल आदि की आवश्यक व्यवस्था कराई जाए। लोगों की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धार्मिक आयोजनों से सड़क यातायात बाधित न हो। धार्मिक कार्य निर्धारित स्थलों पर ही किया जाना चाहिए।
पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत
