बाजपुर: आंधी से दीवार गिरी, बुजुर्ग की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। विकासखंड बाजपुर की ग्राम पंचायत संतोषपुर के अंतर्गत ग्राम बन्नाखेड़ा सानी में सोमवार की देर रात आई आंधी तूफान से एक बुजुर्ग की जान चली गई है। बताया जाता है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग चरन सिंह पुत्र हरी सिंह कमरे में चारपाई पर बैठे थे। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई …

बाजपुर, अमृत विचार। विकासखंड बाजपुर की ग्राम पंचायत संतोषपुर के अंतर्गत ग्राम बन्नाखेड़ा सानी में सोमवार की देर रात आई आंधी तूफान से एक बुजुर्ग की जान चली गई है। बताया जाता है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग चरन सिंह पुत्र हरी सिंह कमरे में चारपाई पर बैठे थे। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई जिससे चरन सिंह उसके नीचे दब गए।

उनकी चीख-पुकार सुनकर पास ही झोपड़ी में मौजूद बेटा भुवन सिंह व अन्य लोग पहुंचे और किसी तरह बुजुर्ग को मलवे से बाहर निकाल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं मंगलवार की सुबह तहसीलदार यूसुफ अली भी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्वजनों के बयान दर्ज किए। जानकारी मिलने पर बरहैनी चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

संबंधित समाचार