बाराबंकी: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति व सास-ससुर पर दहेज, हत्या का मुकदमा दर्ज
बाराबंकी। सोमवार की देर शाम संदिग्ध हालात में हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले में कोठी पुलिस ने महिला के पति व सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । कोठी थाने के बरगदहा गांव निवासी बृजेश रावत की पत्नी गीता जो गर्भवती थी। सोमवार शाम …
बाराबंकी। सोमवार की देर शाम संदिग्ध हालात में हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले में कोठी पुलिस ने महिला के पति व सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
कोठी थाने के बरगदहा गांव निवासी बृजेश रावत की पत्नी गीता जो गर्भवती थी। सोमवार शाम के समय संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता का कहना था कि मेरी बेटी को दहेज के लिए आए दिन मेरा दामाद शराब पीकर आता था। और पीटता था।
इस बात को लेकर हम कई बार समझौता करा चुके हैं। परंतु इस बार उसने मेरी बेटी की हत्या कर दी जिसमें पति सास-ससुर सब मिले हुए हैं। जिसको संज्ञान में लेते हुए कोठी पुलिस ने मंगलवार को पति बृजेश ससुर शंकर ,सास पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें-संभल: इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, पेट में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ा
