हल्द्वानी: दोस्त के साथ पार्टी करने गया युवक नदी में डूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हल्दू पोखरा नायक निवासी अनिकेत रैक्वाल (25) पुत्र गोविंद सिंह रैक्वाल दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही था। …

हल्द्वानी,अमृत विचार। दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हल्दू पोखरा नायक निवासी अनिकेत रैक्वाल (25) पुत्र गोविंद सिंह रैक्वाल दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही था। जबकि पिता गोविंद इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं। सोमवार शाम अनिकेत आरटीओ रोड पर रहने वाले दोस्त शिवम जोशी के साथ घर से घूमने निकला। इसके बादअनिकेत व शिवम अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने भुजियाघाट चले गये। जहां सभी दोस्त नहाने के लिए नदी में उतर गए।

नहाते वक्त अनिकेत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसके बाद दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अनिकेत को गहरे पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनिकेत माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार