बरेली: कई लोगों का लाखों रुपये का सोना और चांदी लेकर सर्राफ दंपति फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सर्राफ दंपति लोगों का लाखों रुपये का सोना और चांदी लेकर फरार हो गई। कई दिनों तक जब सर्राफ की दुकान न खुली तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने सर्राफ दंपति की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। अब पीड़ितों ने एसएसपी से मामले की शिकायत …

अमृत विचार, बरेली। सर्राफ दंपति लोगों का लाखों रुपये का सोना और चांदी लेकर फरार हो गई। कई दिनों तक जब सर्राफ की दुकान न खुली तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने सर्राफ दंपति की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। अब पीड़ितों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

बारादरी के हजियापुर के रहने वाले आसिफ, सैफी, जाहिद और नदीम समेत कई लोग मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि हजियापुर चुंगी के पास एक सर्राफ न दो साल पहले दुकान खोली गई थी। दुकान पर उसके मालिक और उनकी पत्नी बैठा करते थे।

लोगों ने बताया कि इन दो सालों में तमाम लोगों ने उनके यहां पर जेवर गिरवी रखा और फिर लाखों रुपये का कीमती सामान लेकर वह लोग फरार हो गई। पीड़ितों ने दंपति के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि सर्राफ पति-पत्नी की डीडीपुरम के पास भी एक दुकान है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन रात तक उनका पता नहीं सका था। पीड़तों ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने सीओ थर्ड को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: शाही के अंसार मोहल्ले में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार