लखनऊ: 1090 चौराहे पर कार की छत को शोहदों ने बना रखा था डांस फ्लोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडिओ
लखनऊ। कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए राजधानी में धारा-144 लागू की जा चुकी है। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक अनावश्क रूप से सड़क पर निकलने व पांच से अधिक लोगों का जमावड़ा लगाने पर सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके शहर में धारा-144 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर …
लखनऊ। कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए राजधानी में धारा-144 लागू की जा चुकी है। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक अनावश्क रूप से सड़क पर निकलने व पांच से अधिक लोगों का जमावड़ा लगाने पर सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके शहर में धारा-144 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर की सड़कों पर देर रात शोहदों की टोली निकलती है और चौक-चौराहों व मुख्य सड़कों पर स्टंटबाजी व अश्लीलता करती है।
1090 चौराहे पर महिला लाइन मुख्यालय व पिंक बूथ से 20 मीटर दूरी पर बिना नंबर की कारों की छत पर डांस करते दिखे शोहदे, सोमवार रात करीब 12 बजे हजरतगंज थानांतर्गत 1090 चौराहे पर बिना नंबर की तीन लग्जरी कारों में करीब एक दर्जन शोहदों की टोली स्टंटबाजी करती दिखी। कुछ शोहदे महिंद्रा थार कार की छत पर खड़े होकर डांस और स्टंटबाजी कर रहे थे।
बगल में ही एक अन्य कार की छत पर एक युवक खड़ा होकर मोबाइल से इसका वीडियो बना रहा था और तीनों ही कार में लाउड म्यूजिक बजाया जा रहा था। 1090 महिला लाइन के मुख्यालय और पिंक बूथ से महज 20 मीटर की दूरी पर चल रहा शोहदों का तांडव बयां करता है कि न तो धारा-144 को लेकर शोहदों में कोई डर है और न ही धारा-144 के अनुपालन के प्रति पुलिस में कोई सजगता।
सूचना देने पर पहुंची पुलिस, हिरासत में लिये गये 10 शोहदे
शोहदों के उपद्रव के बारे में सूचना दिये जाने पर तत्काल ही गौतमपल्ली चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शोहदों से गाड़ियों के कागजात मांगे गए तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। 10 शोहदों को हिरासत में लिया गया, साथ ही तीनों लग्जरी कारों को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार शोहदों में तालकटोला निवासी हर्ष जोशी समेत रायबरेली के रहने वाले दानिश, आशीष प्रताप, अनुराग सिंह, अभय प्रताप सिंह, रिषु सिंह, रितिक कौशल, प्रज्जवल सिंह, शिवांशु सिंह व शशांक प्रताप सिंह शामिल हैं। जब्त बिना नंबर कारों में महिंद्रा थार, फोर्ड इको स्पोर्ट और फोर्ड एंडेवर शामिल हैं।
यह भी पढ़े:-लखनऊ: एंटी रोमियो स्क्वॉड सड़क पर, फिर भी शोहदों के हौसले बुलंद, शहर में आए दिन हो रहीं छेड़खानी की घटनाएं
