IPL 2022 : रोहित शर्मा के छक्के पर खुशी से झूम उठीं सारा तेंदुलकर, रिएक्शन हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग के (IPL 2022) सत्र का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में रंग में दिखाई दिए और उन्होंने 48 रनों की पारी खेली। वहीं मैच के दौरान सारा तेंदुलकर चीयर करती दिखीं। अब उनके रिएक्शन सोशल मीडिया पर …

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग के (IPL 2022) सत्र का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में रंग में दिखाई दिए और उन्होंने 48 रनों की पारी खेली। वहीं मैच के दौरान सारा तेंदुलकर चीयर करती दिखीं। अब उनके रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर मुंबई के वानखेड़े मैदान में हुए मैच को देखने पहुंची थीं। सारा तेंदुलकर बालकनी में खड़ी थीं और अपनी टीम को चीयर कर रही थीं। जब रोहित शर्मा ने सिक्स उड़ाए उस दौरान सारा तेंदुलकर झूम उठीं और जमकर चीयर किया। सारा तेंदुलकर के रिएक्शन टीवी स्क्रीन पर दिखाए गए, ऐसे में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। सारा तेंदुलकर की फोटोज़ कई ट्विटर यूज़र्स ने शेयर कीं।

अगर सारा तेंदुलकर की बात करें तो वह लगातार अपने इंस्टाग्राम पर भाई अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनको लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। लेकिन, अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, MI vs SRH: हैदराबाद की मुंबई पर रोमांचक जीत, प्लेऑफ की जंग हुई रोचक

संबंधित समाचार