कानपुर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आठ घंटे में पाया काबू
कानपुर। फैक्टरी एरिया दादा नगर के अग्रवाल फ्लेक्सी पैकर्स फैक्ट्री में देर रात लगभग 2 बजे अचानक आग लग गयी। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग लगने सम्भावना बढ़ गयी। चीफ फायर ऑफीसर के मुताबिक फायर ब्रिगेड को करीब पौने तीन बजे सूचना दी गई। सूचना में …
कानपुर। फैक्टरी एरिया दादा नगर के अग्रवाल फ्लेक्सी पैकर्स फैक्ट्री में देर रात लगभग 2 बजे अचानक आग लग गयी। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग लगने सम्भावना बढ़ गयी। चीफ फायर ऑफीसर के मुताबिक फायर ब्रिगेड को करीब पौने तीन बजे सूचना दी गई। सूचना में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इस अग्निकांड से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि रह-रहकर फैक्ट्री में मौजूद केमिकल के ड्रम ब्लास्ट होने लगे। धीरे-धीरे आग की लपटें आसपास फैलने लगी तभी फैक्ट्री के आसपास मौजूद कर्मियों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी जो कि घटनास्थल से बमुश्किल डेढ़ दो किमी होगा। फैक्ट्री इतनी अंदर थी कि ढूंढने में दमकल कर्मियों को लंबा समय लग गया।
घटनास्थल पर आग की सूचना पर लगभग एक दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दादा नगर फैक्ट्री एरिया की फैक्ट्री संख्या 25 और 26 में अचानक आग की लपटें देखी गयी। अग्रवाल फ्लैक्स पैकर्स के मालिक विक्की अग्रवाल की ये फैक्ट्री थी जिसमें पैकेजिंग इंक का कार्य होता था। जिसके बाद लगभग 3 दर्जन दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पे काबू पाया।
फिलहाल आग लगने से कोई जनहानि की सूचना नहीं है और आग लगने का कारण भी पता नहीं चल सका। इस आग से फैक्ट्री में लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है ।
पढ़ें- हरदोई: चलती कार में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
