बाराबंकी: सुबेहा नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया भेदभाव का आरोप, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सुबेहा नगर पंचायत के लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष बाराबंकी शशांक कुशमेश और विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बुधवार दोपहर को हैदरगढ़ डाकबंगला आए विधायक दिनेश रावत व जिला अध्यक्ष शशांक को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि नगर पंचायत सुबेहा की ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि  अदनान चौधरी के …

बाराबंकी। सुबेहा नगर पंचायत के लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष बाराबंकी शशांक कुशमेश और विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने बुधवार दोपहर को हैदरगढ़ डाकबंगला आए विधायक दिनेश रावत व जिला अध्यक्ष शशांक को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि नगर पंचायत सुबेहा की ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि  अदनान चौधरी के सुबेहा में सड़क पर अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव व बिना निर्धारित मानक के बुलडोजर चलवाया है बताया की अतिक्रमण हटाने के मामले  में पक्षपात  किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने  चेतावनी भी दी है की  और कहा है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग सड़कों पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से सुबेहा मंडल अध्यक्ष राम सागर मौर्य, भाजपा नेता मोनू सिंह,सेक्टर प्रमुख विपिन मौर्य, रामदास साहू,सभासद रामजस कश्यप, आनंद मौर्या,दीपू साहू,रघुवंश साहू आदि लोगों ने सौपा ज्ञापन।

पढ़ें- आजमगढ़: पूर्व विधायक सर्वेश सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों को गैंगस्टर कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

संबंधित समाचार