अयोध्या: रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली बीकापुर पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व हिस्ट्रीशीटर अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। अवतंश तिवारी पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे। एसएसपी के आदेश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में …

अयोध्या। कोतवाली बीकापुर पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व हिस्ट्रीशीटर अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। अवतंश तिवारी पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे।

एसएसपी के आदेश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में बीकापुर पुलिस ने खजुराहट चौराहे के पास से आरोपी अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी निवासी मलेथू कनक को पकड़ लिया। आरोपी से लखनऊ के नंबर की टाटा हैरियर गाड़ी भी बरामद हुई है।

सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि रंगदारी मांगने के मामले में अभी दो दिन पहले सपा जिला पंचायत सदस्य मान सिंह भी गिरफ्तार हुए थे। आरोप था कि उन्होंने किसी व्यापारी से रंगदारी मांगी थी।

पढ़ें-गाजियाबाद: 243 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, NCR में हो रही ऑन डिमांड सप्लाई

संबंधित समाचार