हल्द्वानी: फौजी की पत्नी का मंगलसूत्र लूटा, 7 घंटे में सलाखों में पहुंचा लुटेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला संगीत से वापस लौट रही सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी का मंगलसूत्र लूट कर बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आनन-फानन में टीम गठित को लुटेरे को महज सात घंटों में सलाखों के भीतर पहुंचा दिया। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी मुखानी निवासी महेंद्र सिंह भंडारी सेना से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला संगीत से वापस लौट रही सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी का मंगलसूत्र लूट कर बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आनन-फानन में टीम गठित को लुटेरे को महज सात घंटों में सलाखों के भीतर पहुंचा दिया।

प्रेमपुर लोश्ज्ञानी मुखानी निवासी महेंद्र सिंह भंडारी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बीती 11 मई को महेंद्र की पत्नी जानकी भंडारी बिठौरिया गौड़धड़ा में आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। शाम वह अपनी बहन के साथ टेंपो से वापस लौटीं और घर की ओर जाने के लिए पैदल चल पड़ीं। तभी जोहार कालोनी में सामने से आए बाइक सवार ने उनके गले में पड़ा करीब दो तोले का मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गया।

हेलमेट की वजह से बाइक सवार पहचान में नहीं आया। इस घटना की जानकारी महेंद्र ने मुखानी पुलिस को बीती 17 मई को दी। इसके बाद मुखानी थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट ने एसआई प्रवीण कुमार, का. धीरज सिंह, का. रविन्द्र सिंह खाती, का. इसरार की टीम गठित की और आरोपी की तलाश में लगा दी।

टीम ने महज सात घंटे के भीतर मंडी बाईपास तिराहा बरेली रोड से माल समेत आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार निवासी पुरानी आईटीआई बरेली रोड बताया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या यूके 04के 9526 भी बरामद कर ली है।

संबंधित समाचार