अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर कोतवाली के खोजनपुर के रहने वाले एक युवक का शव बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं गांव वाले भी हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में …

अयोध्या। नगर कोतवाली के खोजनपुर के रहने वाले एक युवक का शव बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं गांव वाले भी हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई राजेश यादव ने रोते हुए कहा कि उसके भाई की हत्या कर शव फेंका गया है। उसने कहा कि इसकी पूरी निष्पक्ष जांच हो, पूरा संदेह है कि उसके भाई की हत्या की गई है। बताया गया कि खोजनपुर के रहने वाले भरत लाल यादव का 20 साल का बेटा विजय प्रकाश यादव नाका स्थित केडी पब्लिक स्कूल के सामने रितेश यादव ऑटो इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान पर काम करता है।

मंगलवार को दुकान गया। परिवार के अनुसार रात को 2:30 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि युवक विजय प्रकाश यादव मृत पाया गया है। परिवार वालों का कहना है कि गले पर रस्सी का निशान और सर पर गंभीर चोट पाई गई है। प्रधान प्रतिनिधि शंकरजीत यादव ने भी हत्या की आशंका जताई है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना के बाद भारी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस में गांव के लोग जुट गए।

बताया जाता है कि परिवार में सात भाइयों में विजय चौथे नम्बर पर थे। गांव वालों का कहना है कि विजय का कभी किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। उसकी संदिग्ध मौत को लेकर लोगों में आक्रोश भी है। हालांकि इस सबंध में अभी पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पढ़ें-फ्लैट पर मिला बंगाली एक्ट्रेस Pallavi Dey का शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

संबंधित समाचार