बाजपुर: नशा करने के लिए चुरा ली ट्रैक्टर-ट्रॉली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। माहभर पहले चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। बुधवार को कोतवाली में घटना का पर्दाफाश करते …

बाजपुर, अमृत विचार। माहभर पहले चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

बुधवार को कोतवाली में घटना का पर्दाफाश करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि 24-25 अप्रैल की मध्य रात्रि एक से तीन बजे के बीच ग्राम रतनपुरा से महिंदरा अर्जुन-555 ट्रैक्टर मय ट्रॉली के चोरी हो गया था। ग्राम रतनपुरा निवासी हरी ब्रह्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने 17 मई को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला चमरिया कस्बा कैमरी थाना कैमरी रामपुर (उप्र) निवासी हरिओम उर्फ भूरा व जून नगर थाना कैमरी रामपुर (उप्र) निवासी राहुल को कैमरी के पास से ही गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि घटनास्थल से लेकर प्रदेश की सीमा तक 170 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जिसमें मिली लोकेशन के आधार पर छानबीन व जांच को आगे बढ़ाया गया।

पकड़े गए युवकों में से हरिओम वर्ष 2020 में दर्ज चोरी के एक मुकदमे में जेल जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस टीम में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबिल सुरेश चंद्र, संतोष रावत, अमित देवरानी व एसओजी से कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार