अल्मोड़ा: दो दिन बाद घर से गाजे-बाजे के साथ निकलनी थी बारात और भाई ने….
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के दुगालखोला स्थित एक घर में जहां दो दिन बाद विवाह समारोह की शहनाई बजनी थी। वहां शादी से ठीक दो दिन पहले अब कोहराम मचा हुआ है। दरअसल दूल्हे के बड़े भाई का शव संदिग्ध हालत में कैंट क्षेत्र में बुधवार का बरामद किया गया। शव के पास से एक जहर …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के दुगालखोला स्थित एक घर में जहां दो दिन बाद विवाह समारोह की शहनाई बजनी थी। वहां शादी से ठीक दो दिन पहले अब कोहराम मचा हुआ है। दरअसल दूल्हे के बड़े भाई का शव संदिग्ध हालत में कैंट क्षेत्र में बुधवार का बरामद किया गया।
शव के पास से एक जहर की खाली शीशी भी बरामद हुई है। अचानक हुए इस हादसे के बाद से इस परिवार की खुशियां काफूर हो गई हैं और परिवार के लोग रो बिलख रहे हैं। नगर के दुगालखोला निवासी दीपक (35) पुत्र स्व. मोहन राम के छोटे भाई की दो दिन बाद शादी थी। विवाह समारोह को लेकर सभी तैयारियां भी हो गई थी और घर में मेहमान भी पहुंच चुके थे। लेकिन मंगलवार की रात का दीपक बाजार से अपने घर नही लौटा।
परिजनों ने रात में उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल से लगे कब्रस्तिान के पास सेना के जवानों को एक शव पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना जवानों ने कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। शव की शिनाख्त दुगालखोला निवासी दीपक पुत्र मोहन राम के रूप में हुई।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव के आस पास तलाशी के दौरान एक जहर की खाली शीशी व बैंक की पासबुक मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायतनामे की कार्रवाही पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगर। मृतक के छोटे भाई की आगामी 21 मई को शादी होनी थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। लेकिन इस घटना के बाद शादी की खुशिया मातम में बदल गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
लोन ना मिल पाने के कारण था परेशान
अल्मोड़ा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक भाई की शादी के लिए बैंक से लोन लेना चाहता था। लेकिन उसे बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा था। जिस कारण वह तनाव में चल रहा था। और शायद उसने इसी कारण यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
