कौशांबी : गैंगस्टर एक्ट के तहत सपा नेता की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
कौशांबी । उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर निवासी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू की गैरकानूनी रूप से अर्जित की गई एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार को कुर्क कर लिया। हैदर को वरिष्ठ सपा नेता आजम खान का बेहद करीबी माना जाता …
कौशांबी । उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर निवासी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू की गैरकानूनी रूप से अर्जित की गई एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार को कुर्क कर लिया।
हैदर को वरिष्ठ सपा नेता आजम खान का बेहद करीबी माना जाता है। सपा नेता द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किये जाने के बाद उक्त संपत्ति अर्जित की गयी थी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की मौजूदगी में मंझनपुर के उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम द्वारा नगर पालिका मंझनपुर क्षेत्र मे स्थित हैदर की 1.02 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है।
इस बावत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्क संपत्ति पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। हैदर के विरुद्ध गैंगेस्ट एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें : बागपत: सट्टा माफिया की 1.9 करोड़ की संपत्ति कुर्क
