बागेश्वर: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, बाल खींचकर जमीन पर पटका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में बंदरों का आतंक किसी से छुपा नहीं है। फसलों के साथ-साथ अब बंदरो लोगों की परेशानी का सबब भी बन गए हैं। गुरुवार सुबह बागेश्वर के बागनाथ वार्ड निवासी शाहिदा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला संभल पाती कि उससे पहले बंदरों ने महिला के बाल खींचकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में बंदरों का आतंक किसी से छुपा नहीं है। फसलों के साथ-साथ अब बंदरो लोगों की परेशानी का सबब भी बन गए हैं। गुरुवार सुबह बागेश्वर के बागनाथ वार्ड निवासी शाहिदा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला संभल पाती कि उससे पहले बंदरों ने महिला के बाल खींचकर उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह शाहिदा कुछ सामान लेकर घर जा रही थी। इस दौरान बाजार क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। मामले में आरओ श्याम सिंह करायत ने बताया कि बंदरबाड़ा के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

संबंधित समाचार