Cannes 2022 : रेड गाउन में हिना खान ने लूटी महफिल, सुपर सिजलिंग लुक से गिराईं हुस्न की बिजलियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 17 मई से 28 मई तक चलने वाले इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में हिना खान ने अपने सुपर सिजलिंग लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। कान्स से हिना खान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और यकीन मानिए हिना इस लुक में किसी डीवा से कम नहीं लग रही …

मुंबई। 17 मई से 28 मई तक चलने वाले इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में हिना खान ने अपने सुपर सिजलिंग लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। कान्स से हिना खान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और यकीन मानिए हिना इस लुक में किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं।

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कान्स से अपने पहले लुक की झलक फैंस संग शेयर की है। फोटोज में हिना स्ट्रैप्लेस रेड गाउन में देखी जा सकती हैं।

हिना खान स्टनिंग ड्रेस के साथ अपने शोल्डर लेंथ हेयर को मेसी लुक देकर ओपन ही रखा। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।

मेकअप की बात करें तो हिना खान ने अपने मेकअप को सटल ही रखा है। ग्लोइंग बेस और न्यूड लिपस्टिक में हिना का लुक देखते ही बनता है। फैंस हिना के इस लुक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हिना खान की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो में हिना खान खुले आसमानों के नीचे समुद्र किनारे एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में हिना बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं।

एक यूजर ने हिना की तारीफ में लिखा- ये ड्रेस सिर्फ आपके लिए ही बनी है। आप इसमें स्टनिंग लग रही हैं। वहीं, कुछ फैंस हिना को गॉर्जियस बता रहे हैं तो कुछ ब्यूटीफुल कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हिना खान ने कान्स रेड कारपेट पर साल 2019 में डेब्यू किया था। तबसे लेकर अबतक वो हमेशा ही काफी स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें : Cannes 2022 : ऑफ शोल्डर डीप नेक गाउन में पूजा हेगड़े का दिखा दिलकश अंदाज, तस्वीरें देख फैंस की धड़कनें हुईं तेज

संबंधित समाचार