नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब हॉलीवुड में रखेंगे कदम, इस अमेरिकन फिल्म में करेंगे लीड रोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिकन फिल्म ‘लक्ष्मण लोपेज’ में काम करते नजर आयेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिकन फिल्म ‘लक्ष्मण लोपेज’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे। क्रिसमस की थीम पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रोबर्टो जिरौल्ट करेंगे। फिल्म की शूटिंग अमेरिका में इस साल के आखिरी तक शुरू हो जाएगी।   View this post …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिकन फिल्म ‘लक्ष्मण लोपेज’ में काम करते नजर आयेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिकन फिल्म ‘लक्ष्मण लोपेज’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे। क्रिसमस की थीम पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रोबर्टो जिरौल्ट करेंगे। फिल्म की शूटिंग अमेरिका में इस साल के आखिरी तक शुरू हो जाएगी।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बताया, “क्रिसमस थीम पर आधारित फिल्म में काम करना कुछ अलग करने का मौका है। इसलिए इस फिल्म की ओर मेरा ध्यान तुरंत गया। यह एक चैलेंजिग प्रोजेक्ट होगा, जिसकी मुझे हमेशा तलाश होती है। और सबसे ज्यादा अट्रैक्ट मुझे फिल्म के नाम लक्ष्मण लोपेज ने किया।

पढ़ें-Esha Gupta ने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘विसल बजा 2.0’ पर किया डांस, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

संबंधित समाचार