अयोध्या: बीईओ ने शिक्षक पर लगाया अभद्रता का आरोप, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य ने कम्पोजिट विद्यालय पलिया लोहानी में तैनात एक शिक्षक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। हैरिंग्टनगंज के बीईओ ने बीएसए को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनके द्वारा कम्पोजिट विद्यालय पलिया लोहानी का निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय में तैनात सहायक …

अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य ने कम्पोजिट विद्यालय पलिया लोहानी में तैनात एक शिक्षक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

हैरिंग्टनगंज के बीईओ ने बीएसए को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनके द्वारा कम्पोजिट विद्यालय पलिया लोहानी का निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक अजय कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक अजय कुमार सिंह से कार्यालय पहुंचकर स्कूल से गायब रहने का स्पष्टीकरण देने को कहा था, जिससे नाराज शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि शिकायत संज्ञान में आई है। इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबधित प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक को बुलाया भी गया है। जांच में जैसे भी तथ्य सामने आयेगें उसके अनुसार दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-बाराबंकी: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण…

संबंधित समाचार