न्यूयॉर्क में बॉक्सिंग मैच के दौरान Boxer Musa Yamak की हार्ट अटैक से मौत
नई दिल्ली। रिंग में अपराजित रहने वाले जर्मनी के मूसा यामक (Musa Yamak) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मूसा की उम्र 38 साल थी। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को न्यूयॉर्क में युगांडा के हमजा वडेंरा से उसका मैच चल रहा था। लेकिन मैच के दौरान ही मूसा बेहोश हो …
नई दिल्ली। रिंग में अपराजित रहने वाले जर्मनी के मूसा यामक (Musa Yamak) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मूसा की उम्र 38 साल थी। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को न्यूयॉर्क में युगांडा के हमजा वडेंरा से उसका मैच चल रहा था। लेकिन मैच के दौरान ही मूसा बेहोश हो गए।
तुर्की ऑफिशियल के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि Musa Yamak हमारे बीच नहीं रहे। मूसा एशियन और यूरोपियन चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके थे। ट्वीट में आगे लिखा गया है कि हार्ट अटैक के कारण 38 वर्षीय मूसा की मौत हुई है।
दरअसल, शनिवार को न्यूयॉर्क में बॉक्सिंग मैच में तीसरे राउंड के दौरान मूसा अचानक बेहोश होने के बाद नीचे गिर गए। न्यूयॉर्क में युगांडा के हमजा वडेंरा के खिलाफ मैच में बेहोश होने के बाद मूसा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मूसा का प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन, कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : आईपीएल के फाइनल की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब 7:30 नहीं इतने बजे होगा मुकाबला
