अयोध्या: नशे में धुत सिपाही ने की बालिका से अभद्रता, एसएसपी ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंगूरी बाग में नशे में एक सिपाही द्वारा बालिका से छेड़ाछाड़ करने का वीडियो वायरल होते ही उसे निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। येलो जोन में तैनात सिपाही …

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंगूरी बाग में नशे में एक सिपाही द्वारा बालिका से छेड़ाछाड़ करने का वीडियो वायरल होते ही उसे निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। येलो जोन में तैनात सिपाही सुधीर यादव (27) निवासी सैदपुर, जिला गाजीपुर शराब के नशे में धुत था।

आरोप है कि उसने 14 वर्षीय बालिका से अभद्रता की। विरोध करने पर उसे ले जाने लगा। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद को दौड़े और बालिका को उसके चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगे।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत कराया और आरोपी सिपाही का मेडिकल कराया। घटना की किसी ने वीडियो वायरल कर दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने सिपाही सुधीर यादव को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं। आरोपी सिपाही अयोध्या येलो जोन में ड्यूटी पर तैनात था।

पहले भी शराब पी करा चुके हैं डिपार्टमेंट की छीछालेदर

गत दिनों राम जन्मभूमि पर तैनात एक और सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब के नशे में धुत था। ड्यूटी करते-करते ही सो गया था। लकड़ी के बेंच पर लेटे सिपाही के बगल ड्यूटी रायफल भी थी। अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेकर उसे भी सस्पेंड कर दिया था।

यह भी पढ़ें:-ललितपुर: गैंगरेप के मामले में सिपाही सहित चार आरोपियों को एसआईटी टीम ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार