लखनऊ: एनसीसी गर्ल्स बटालियन का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण, छात्राओं का जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवि कपूर ने 19 यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर यूनिट के कमांडिग ऑफिसर कर्नल दिनेश कनौजिया ने ब्रिगेडियर कपूर को पूरे वर्ष में हुई एनसीसी की क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साथ ही वर्ष 2022 – 23 …

लखनऊ। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवि कपूर ने 19 यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर यूनिट के कमांडिग ऑफिसर कर्नल दिनेश कनौजिया ने ब्रिगेडियर कपूर को पूरे वर्ष में हुई एनसीसी की क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने साथ ही वर्ष 2022 – 23 में होने वाले क्रियाकलापों की रूपरेखा बताई। इस दौरान ब्रिगेडियर कपूर ने बटालियन के फौजी और सिविलियन स्टाफ से मुलाकात की। साथ ही यूनिट के कमाडिंग ऑफिसर ने उन्हें वर्ष 2021 – 22 में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एनसीसी गर्ल्स कैडेटों से परिचित कराया। एनसीसी विस्तार योजना के तहत ब्रिगेडियर कपूर ने रेड रोज पब्लिक स्कूल, विष्णुलोक कालोनी का दौरा किया।

स्कूल ने सीनियर गर्ल्स कैडेटस के लिये एनसीसी विस्तार योजना के तहत आवेदन किया है। स्कूल में स्कूल के मैनेजर डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा एवं चेयरपर्सन स्मिता मिश्रा ने स्कूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूल की एनसीसी टीचर पूर्णिमा बाजपेई, अर्पिता मिश्रा बटालियन के सुबेदार मेजर ताजबर सिंह, सुबेदार दया शंकर एवं वीएचएम बिश्वजीत सरकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : एनसीसी कैडेट को सप्ताह में चार दिन करनी होगी पढ़ाई और दो दिन बहाना होगा पसीना

संबंधित समाचार