बिजनौर : कुएं की मिट्टी के नीचे दबा युवक जेसीबी लगाकर निकाला बाहर, मौत
बिजनौर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर के जंगल में कच्चे कुएं की डांग गिरने से 22 वर्षीय एक युवक दब गया। दो घंटे बाद पुलिस की निगरानी में जेसीबी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। …
बिजनौर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर के जंगल में कच्चे कुएं की डांग गिरने से 22 वर्षीय एक युवक दब गया। दो घंटे बाद पुलिस की निगरानी में जेसीबी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव मुबारकपुर खादर निवासी 22 वर्षीय जय कुमार उर्फ ज्योति पुत्र ऋषिपाल परिजनों के साथ गुरुवार की दोपहर जंगल में कच्चे कुएं के झेरे की सफाई कर रहा था। इस दौरान मिट्टी खिसकने से वह लगभग 20 फीट मिट्टी के नीचे दब गया परिजनों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को बुला लिया।
जिसके चलते पुलिस ने दो जेसीबी बुलाकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बीच युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ ले गये। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक परिवार में सबसे छोटा था।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: गर्मी बढ़ा रही अस्पताल में मरीजों की भीड़, दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे
