बरेली: महिला की गला घोंटकर की हत्या फिर कर दिया अंतिम संस्कार
बरेली, अमृत विचार। महिला की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने बेटी की हत्या करने के बाद शव जलाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। …
बरेली, अमृत विचार। महिला की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने बेटी की हत्या करने के बाद शव जलाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बदायूं के बिनावर स्थित नलखेड़ा गांव निवासी मोहन लाल की पत्नी बसंती ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी 6 साल पहले पप्पू पुत्र हरपाल निवासी भमोरा के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले 2 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। पिछले 15 दिनों से यह लोग पूजा पर दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुए परेशान कर रहे थे।
आरोप है कि बुधवार को सुबह 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर वह लोग जब भमोरा पहुंचे तो उनकी बेटी का अंतिम संस्कार हो चुका था। बसंती का आरोप है कि ससुरालियों ने उनकी बेटी की गला घोटकर हत्या की और फिर उन्हें बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: पति ने की महिला की हत्या, शरीर पर मिले 10 से अधिक चाकुओं के निशान, आरोपी फरार
