मुरादाबाद: आजम खां की अंतरिम जमानत पर बोले सांसद, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के रामपुर सांसद और पूर्व मंत्री आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर मुरादाबाद सांसद डॉ. एसटी हसन ने प्रसन्नता जताई है। कहा यह न्याय की जीत है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बातचीत में सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा उच्चतम न्यायालय ने इंसाफ करके …
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के रामपुर सांसद और पूर्व मंत्री आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर मुरादाबाद सांसद डॉ. एसटी हसन ने प्रसन्नता जताई है। कहा यह न्याय की जीत है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
बातचीत में सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा उच्चतम न्यायालय ने इंसाफ करके इंसानियत को बचाया है। हमें उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि आगे भी आजम खां को न्याय मिलेगा। कहा कि वह कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। प्रदेश सरकार ने जिस भावना से एक के बाद एक कई मुकदमे लगाया है, वह सबके सामने है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में अन्य मामलों में भी असलियत सामने आ जाएगी। हमें आगे भी न्याय की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को 14वीं बार सुनाई गई मौत की सजा, मोनिंदर सिंह को 7 साल की जेल
