आजम खान को जमानत मिलने पर शिवपाल ने दी बधाई, कहा- व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से मिला न्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर बधाई दी। शिवपाल ने कहा कि उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है। शिवपाल यादव ने संस्कृत में एक श्लोक …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर बधाई दी। शिवपाल ने कहा कि उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है।

jagran

शिवपाल यादव ने संस्कृत में एक श्लोक की लाइन लखिते हुए कहा कि अंततः सत्य की ही जय होती है न कि असत्य की। लम्बे अरसे से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है। आजम खान साहब को सर्वाेच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है। भारत की न्याय व्यवस्था उम्मीद की एक किरण है। नमन।

इससे पहले सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। न्यायालय ने आजम खान को अंतरिम जमानत देते हुये दो सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित न्यायालय के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने की छूट दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि सक्षम न्यायालय द्वारा नियमित जमानत का फैसला होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-आजम खान की रिहाई लटकी, जेल प्रशासन को नहीं मिला सुप्रीम कोर्ट का रिलीज आदेश

संबंधित समाचार