बरेली: पांच माह में 182 लोग एचआईवी की चपेट में आए
बरेली, अमृत विचार। एचआईवी से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके पीछे जागरुकता का अभाव बताया जा रहा है। विभाग की ओर से लगातार और सर्वे और शिविर किया जा रहा है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2020-21 में जिले में जहां कुल …
बरेली, अमृत विचार। एचआईवी से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके पीछे जागरुकता का अभाव बताया जा रहा है। विभाग की ओर से लगातार और सर्वे और शिविर किया जा रहा है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2020-21 में जिले में जहां कुल 378 एचआईवी मरीज पंजीकृत थे, जिनमें 244 पुरुष, 113 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। वहीं वर्ष 2021-22 मई माह तक 182 मरीजों में एचआईवी की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है। वहीं एक बच्चा शामिल है।
मंडल में तीन नए एआरटी सेंटर की स्थापना
जिला अस्पताल में 2012 में एआरटी यानी एंटीरिटरोवायरल थेरेपी सेंटर खोला गया था। यहां जिले के सभी एचआईवी संक्रमितों का उपचार, देखभाल, निशुल्क दवाइयां दी जाती हैं। साथ ही मरीजों को रिकार्ड भी रखा जाता है। जिसके आधार पर संक्रमितों को समय-समय पर एचआईवी के प्रति जागरूक किया जाता है। इसी क्रम में अब मंडल में तीन नये एआरटी सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। ये सेंटर बीसलपुर, पुरनपुर और तिलहर में बनाए जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद से अचानक एआरटी सेंटर में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
जिले में पिछले वर्ष की तुलना में एचआईवी संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि मरीजों को उचित इलाज के लिए लगातार जिले भर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।- मनोज कुमार, डाटा ऑपरेटर, एआरटी सेंटर।
ये भी पढ़ें- बरेली: हेपेटाइटिस ग्रसित मरीजों को संस्था लगा रही टीका, विभाग अंजान
