मैनपुरी: रोडवेज बस और ट्रक की हुई भिड़ंत, एक यात्री की मौत, 18 से अधिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। जिले के बेवर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस में सवार एक यात्री की मृत्यु हो गयी जबकि 18 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नवीगंज कस्बा के पास गुरूवार देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब कानपुर से दिल्ली जा रही आजाद नगर डिपो …

मैनपुरी। जिले के बेवर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस में सवार एक यात्री की मृत्यु हो गयी जबकि 18 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नवीगंज कस्बा के पास गुरूवार देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब कानपुर से दिल्ली जा रही आजाद नगर डिपो की बस ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी।

इस हादसे में एक करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि 18 यात्री घायल हो गये।

घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से करीब छह यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज चालक तेजी व लापरवाही से बस चला रहा था जिसके चलते उसे कई बार रास्ते में टोका भी गया था।

पढ़ें- मुरादाबाद: अज्ञात वाहन से टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता