अमेठी: आजम खान की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। समाजवादी पार्टी विधायक आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि आजम खान ने हमेशा गरीबों किसानों मजलूमों के साथ युवाओं की आवाज बुलंद की है। उन्होंने आगे कहा कि वह समाजवादी …

अमेठी। समाजवादी पार्टी विधायक आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि आजम खान ने हमेशा गरीबों किसानों मजलूमों के साथ युवाओं की आवाज बुलंद की है।

उन्होंने आगे कहा कि वह समाजवादी विचारधारा व आंदोलन को लेकर सदैव कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। बदले की भावना के तहत सपा नेता मोहम्मद आजम खान पर एक-एक करके 89 मुकदमे दर्ज होने के चलते उन्हें करीब 27 महीने जेल की सलाखों के पीछे रहना कबूल किया मगर अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किये। अन्त में सत्य की जीत हुई। आजम के जेल से बाहर आने पर सपा को और मजबूती मिलेगी।

पढ़ें- मुरादाबाद: आजम खान को मिली जमानत, सपा सांसद बोले- सुप्रीम कोर्ट ने इंसानियत को बचाया

संबंधित समाचार