अयोध्या: चोरी करने वाले गैंग का लीडर गिरफ्तार, बोलेरो बरामद
अयोध्या। नगर कोतवाली स्थित रोडवेज से गाड़ी में झांसा देकर सवारी बैठा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग का एक लीडर शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गाड़ी समेत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा भी चौंकाने वाला हुआ है, बकौल पुलिस यह लोग बाकायदा एक बोलेरो पर …
अयोध्या। नगर कोतवाली स्थित रोडवेज से गाड़ी में झांसा देकर सवारी बैठा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग का एक लीडर शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गाड़ी समेत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा भी चौंकाने वाला हुआ है, बकौल पुलिस यह लोग बाकायदा एक बोलेरो पर रोजाना रोडवेज से सवारी बैठाते और आगे जाकर झांसा दे सामान चुरा लेते। फिर सवारी को यह कह कर उतार देते कि आगे नहीं जाना है।
इसका खुलासा तब हुआ जब 16 मई को रोडवेज से एक महिला को बस्ती के लिए बैठाया। खलासी को पीछे बैठा दिया। इसी बीच खलासी ने महिला के बैग से बीस हजार नगद और सोने के कुछ जेवर निकाल लिए। महिला से कहा अब आगे नहीं जायेंगे, उसे शक हुआ। बैग चेक किया तो पैसे व गहने गायब मिले। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी।
कोतवाल देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रामजनक यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 23760 रुपये, महिला का आधार कार्ड बरामद किया गया है। एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कई धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि बोलेरो गाड़ी यूपी 32 जीयू 1211 भी बरामद की गई है।
आरोपी को रेलवे स्टेशन सिविल लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामजनक यादव पुत्र श्यामबरन यादव धेनुवांवा थाना कोतवाली बीकापुर का रहने वाला है। इससे पहले कितनी घटनाएं अंजाम दे चुका है इसकी जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी चौकी अलीगढ़, सुनील यादव प्रभारी चौकी सिविल लाइन, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज, कांस्टेबल विश्वदीपक तिवारी, ज्ञानप्रकाश यादव, संदीप यादव और अभिषेक यादव शामिल रहे।
पढ़ें-अयोध्या: बाइक की डिग्गी से चोरी हुए हजारों के जेवरात, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
