हल्द्वानी: अनुपस्थित मिलने पर तीन कर्मचारियों का वेतन कटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर निगम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कर्मचारी काम से अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुये तीन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। शुक्रवार को पूर्वान्ह में नगर आयुक्त नगर निगम पहुंचे। अचानक उन्होंने नगर निगम में औचक निरीक्षण …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर निगम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कर्मचारी काम से अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुये तीन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।

शुक्रवार को पूर्वान्ह में नगर आयुक्त नगर निगम पहुंचे। अचानक उन्होंने नगर निगम में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति जानी। निरीक्षण में उन्हें पता चला कि 11 कर्मचारी मलिन बस्ती के सर्वे में तैनात हैं।

एक दर्जन उपार्जित अवकाश और आठ कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर चल रहे हैं। नगर आयुक्त उपाध्याय ने बताया कि अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

इनमें भगवती, कुंजन जोशी व नरेंद्र परमार शामिल हैं। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि बेवजह अपनी टेबिलों को न छोड़ें। औचक निरीक्षण से निगम कर्मचारियों में खलबली मची रही।

संबंधित समाचार