मुरादाबाद : मध्य प्रदेश-फर्रुखाबाद के रंग बिरंगे तरबूज भीषण गर्मी से दे रहे राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। धूप के कहर से बचने के लिए लोग रंग बिरंगे तरबूज की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में लाल, पीले, और गुलाबी रंग के तरबूज लोगों का मन मोह रहे हैं, जोकि …

मुरादाबाद, अमृत विचार। चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। धूप के कहर से बचने के लिए लोग रंग बिरंगे तरबूज की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में लाल, पीले, और गुलाबी रंग के तरबूज लोगों का मन मोह रहे हैं, जोकि मध्य प्रदेश, फर्रुखाबाद से लाए जा रहे हैं। जिसके दाम 10 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 50 और 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। हालांकि तरबूजों की जितनी वेराइटी हैं, उतना ही उसका अलग जायका भी है।

गर्मी में लोगों के अंदर पानी की कमी भी हो जाती है। साथ ही लू लगने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में तरबूज पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही लू से बचाव का भी बेहतरीन तरीका है। कांठ रोड स्थित तरबूज का हरा, लाल, और गुलाबी रंग देख वहां से गुजर रहे लोगों खूब खरीदारी कर रहे है। तरबूज के शौकीन एक ग्राहक इंद्र कुमार गोस्वामी ने बताया कि उन्हें रंग बिरंगे तरबूज बहुत आकर्षित करते हैं। तरबूज देखने के बाद उनका मन हुआ कि क्यों न इन्हें खरीद कर परिवार के सदस्यों के साथ खा लिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि आसपास के जिलों से तरबूज आते हैं तो ज़्यादा मीठे ओर सस्ते होते हैं। जबकि पीले, गुलाबी, रंग के तरबूज मन को मोह लेते हैं और खूबसूरत होते हैं साथ ही महंगे होने के बावजूद उनकी खूबसूरती की वजह से उन्हें खरीदना पड़ता है। वहीं कांठ रोड पर तरबूज बेच रहे दुकानदार मोहम्मद इरशाद का कहना है कि वे हर सीज़न के फल बेचते है अब तरबूज का सीजन चल रहा है। लिहाजा कई प्रदेशों से रंग बिरंगे तरबूजों को लाकर बेचा जा रहे हैं। लोग रंग बिरंगे तरबूज को खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : झटपट तैयार करें टेस्टी दही आलू, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

संबंधित समाचार